धनु राशि में आ रहे सूर्य देव, 12 राशियों का फलकथन, ऐसा रहेगा हाल!

वाराणसी । सूर्य देव एक वर्ष में 12 राशियों में गोचर करते हैं और प्रत्येक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं जिसे सौर मास कहा जाता है। इसी क्रम में 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में आएंगे जो सूर्य के मित्र ग्रह गुरु की राशि है। इसके साथ ही खरमास आरंभ हो जाएगा, वैसे आपको बता दें कि सूर्य के राशि परिवर्तन के दिन बनने वाली ग्रह स्थिति से आगामी 30 दिनों का फलकथन किया जाता है जिसका वर्णन मेदिनी ज्योतिष में किया गया है। इस बार 16 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर सूर्य शुक्रवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

रिकॉर्ड सर्दी का प्रकोप : धनु संक्रांति के समय ग्रहों की महायुति सर्दियों में मैदानी इलाकों में हलकी बारिश तथा पहाड़ों पर रेकॉर्डतोड़ बर्फ़बारी लेकर आएगी जिससे प्रदूषण में कमी होगी।
सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है ज्योतिष के अनुसार सूर्य का गोचर किस प्रकार राशियों को प्रभावित करेगा इसे जानते हैं।

1. मेष राशि : सूर्य के इस गोचर से भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति से साथ-साथ पैसा बचेगा। प्रमोशन की प्रबल संभावना है। गोचर की अवधि में पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। पिता की सेहता का ख्याल रखना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

2. वृषभ राशि : गोचर के दौरान विदेश यात्रा का योग बनेगा। कार्यस्थल पर धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। लाइफ स्टाइल को लेकर सावधान रहना होगा। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा।

3. मिथुन राशि : गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। शादीशुदा जिंदगी के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। किसी खास इंसान से विवाद हो सकता है। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को धन लाभ होगा। मांसपेशियों की समस्या परेशान करेगी।

4. कर्क राशि : के अनुसार मुकदमे बाजी में सफलता मिल सकती है। रोजगार में उन्नति होगी। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सट्टे या जुएबाजी में पैसा लगने से नुकसान होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में बच्चों का खास ख्याल रखना होगा।

5. सिंह राशि : इस गोचर के दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी भी काम में आसानी से सफलता मिल जाएगी। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में भी सफलता मिलने वाली है। संतान से सुख मिलेगा, रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी पर खर्च बढ़ेगा।

6. कन्या राशि : गोचर के दौरान मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता के साथ विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, वरना बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में झगड़े का माहौल रहेगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

7. तुला राशि : गोचर के दौरान शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी जिस कारण जीवन के सुख का आनंद लेंगे। भाई से आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई प्रभावशाली इंसान आपका मित्र आ सकता है।

8. वृश्चिक राशि : गोचर के दौरान इनकम बढ़ेगा। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। पिता की संपत्ति से धन लाभ होगा। गोचर के दौरान खराब दिनचर्या मानसिक तनाव देगा। निवेश के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। संपत्ति खरीद सकते हैं, व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

9. धनु राशि : नौकरी में प्रमोशन होगा, राजनितिक सफलता मिल सकती है। समाज में सम्मान मिलेगा, परिवार में पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। संतान सुख मिलेगा, वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

10. मकर राशि : सेहत पर धन खर्च होगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी, नींद न आना, आंखों की रोशनी और पेट की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। विदेश व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा, परिवार में पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

11. कुंभ राशि : लव पार्टनर को नौकरी में उन्नति होगी। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस से लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। सरकारी कर्मचारीयों को कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा।

12. मीन राशि : नौकरी पेशा में आर्थिक उन्नति होगी, बिजनेस में धन लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी, गोचर के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। समाज में छवि अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ मिलेगा, गले की समस्या परेशान कर सकती है।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे :
ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *