हावड़ा के सोहन लाल देवरालिया बालिका विद्यालय में पहला पुनर्मिलन समारोह, 2023 का सफल आयोजन

कोलकाता। दिनांक 8 जनवरी 2023 को सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय के पूर्व छात्रा संगठन (एल्युमनी) द्वारा पहला पुनर्मिलन समारोह (रियूनियन) का संयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व शिक्षिकाओं सहित लगभग साढ़े चार सौ भूतपूर्व छात्राओं ने भाग लिया। दिन की शुरुआत विद्यालय के प्रार्थना गीत और राष्ट्रगान की गई। विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ने विद्यालय के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजानाओं पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्ष महोदय द्वारा पूर्व छात्रा संगठन की कुल 13 सदस्यों के शपथ ग्रहण की अगुवाई की गई।

समिति सदस्यों में अध्यक्ष महोदय के साथ दोनों विभागों की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू सत्पती मोहंती एवं श्रीमती सविता जा, श्री कमल अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, पूर्व छात्राओं में अमृता सिंह (अध्यक्ष), पूजा गुप्ता (सचिव), मेघा शर्मा (कोषाध्यक्ष), किरण जायसवाल, अदिति दूबे, सोमा, प्रार्थना जायसवाल और शिल्पा सिंह चयनित किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओड़िशा की प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती संपत्ति मोड़ा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय भाषा परिषद के निदेशक एवं प्रख्यात हिंदी आलोचक डॉ शंभुनाथ उपस्थित थें। साथ ही, इलाके के काउंसिलर श्री राजीव थमन, सुधा भरतिया, किरण अग्रवाल, मधु बंसल और नीतु गोयल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संपत्ति मोडा ने अपने बहनों के साथ एक लाख रुपए की राशि विद्यालय उन्नति कार्य हेतु देने की घोषणा की। विद्यालय की वर्तमान छात्राओं एवं पूर्व छात्राओं के मेल से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुईं।

दूर-दूर से आईं तकरीबन 1975 बैच से 2021 तक की पूर्व छात्राओं ने अपने विद्यालय की मधुर स्मृतियों को पुनः ताजा किया। पूर्व छात्रा संगठन (एल्युमनी) के आजीवन सदस्यता हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया जारी की गई है। संगठन की स्थापना का मूल उद्देश्य विद्यालय के विकास एवं कल्याण कार्यों पर ध्यान देना, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना तथा आपसी संपर्क बनाए रखना है। समिति सदस्यों के साथ रंजू वर्मा, प्रीति, स्नेहा एवं लिली ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *