8c92840b ab66 424e bd23 7c4a34865bad

लैंगिक हिंसा व भेदभाव उत्पीड़न के ख़िलाफ़ छात्रों युवाओं ने चलाई रँग भरी कूची!!

गङ्गा घाट किनारे संवेदनशील ध्यानाकर्षक चित्रकारी से निर्भया को किया याद

अंकित तिवारी : गुरुवार को गङ्गा किनारे भदैनी घाट पर फड़ पेंटिंग के माध्यम से निर्भया को याद किया गया। लैंगिक हिंसा भेदभाव उत्पीड़न को रोकने का संदेश देने के वाली चित्रकारी से छात्रों युवाओं ने संवेदना को झकझोरने की सफल कोशिश की। आयोजक सङ्गठन दख़ल की ओर से एक कार्यकर्त्री ने बताया कि 16 दिसम्बर का दिन कोई जयंती या पुण्यतिथि का स्मृतिशेष दिन नही है। यह कोई औपचारिक कार्यक्रम भी नही है। यह दिन अपने समाज के क्रूर, हिंसक, दर्द देने वाले और डरावने चेहरे को पहचानने का दिन है। 2012 में इस दिन ने हिंदुस्तान को झकझोर कर रख दिया था।
अपने एक दोस्त के साथ बस में सफर कर रही निर्भया के साथ 16 दिसम्बर 2012 की रात में कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू की। निर्भया और उसके दोस्त द्वारा विरोध करने पर दोनो को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के बाद निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। निर्भया के यौनांगों में रॉड डालकर आँत तक को बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में वे सभी दोनों मृतप्राय घायलो को एक निर्जन स्थान पर बस से नीचे फेंककर भाग गये। किसी तरह उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 29 दिसम्बर 2012 को निर्भया की दुःखद बेबस मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, फिर गरमाया कालियागंज का माहौल

इस घटना के बाद समाज मे एक अभूतपूर्व उबाल देखने को मिला। क्या सड़क क्या संसद हर जगह लोगो ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और ऐसे दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की बात की गई। संसद में सर्वमत से महिलाओं के सुरक्षा के विषय मे और हिंसा उत्पीड़न से संरक्षण के लिए कानून बने। उसी नृशंस घटना को याद करते हुए लैंगिक भेदभाव और हिंसा को दर्शाते हुए हम चित्र और संदेशों के माध्यम से जागरूकता और संवाद बनाने की आज कोशिश कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि हम सभी साथी समुदाय में बदलाव और लैंगिक हिंसा मुक्त समाज बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अगर हमें हिंसा मुक्त परिवार चाहिए तो पुरुषों को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा और लड़का -लड़की में भेदभाव नही करना होगा।

बैनर पर बने एक आकर्षक चित्र में घर के अंदर परिवार में हो रही हिंसा को दिखाने का प्रयास किया गया था। गौरतलब है की कल 15 दिसम्बर को ही राज्यसभा में स्मृति ईरानी जी ने कोविड काल मे घरेलू हिंसा के आंकड़े पटल पर रखे और बताया कि इस साल घरेलू हिंसा के मामले 3582 दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि लैंगिक हिंसा केवल कानून के कड़े होने या दंड तक सीमित मामला नही है। घर मे बहन बेटी मां तक सुरक्षित नही है , ऐसे में ये समाज की एक बीमारी है। और इस बीमारी के कारणों को समझते हुए समय समय सर्जरी की और दवा के संधान की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  "मेरे देश का तिरंगा" पीएम मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान का विस्तार है

कार्यक्रम स्थल पर चित्रकारी के साथ साथ एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। भदैनी घाट पर गङ्गा किनारे चहलकदमी कर रही आम जनता लागतार आयोजन में रुचि से जुड़ती रही , इससे महसूस हुआ कि जागरूकता और संवाद की बहुत जरूरत है। विशिष्ट उपस्थिति अभिषेक प्रकाश एसीपी पिंडरा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट रहे। आयोजन में वल्लभाचार्य पांडेय, अनुष्का, ज्योति, रोली सिंह रघुवंशी, मैत्री मिश्रा, विकास, हजारी सौरभ शुक्ला, ताहिर भाई, दिवाकर सिंह, शांतनु सिंह, रोहन, डॉ. इंदु पांडेय, नीति, शिवि, मैत्री, सलमान, महेंद्र, मूसा आज़मी, विजेता, डॉ. प्रियंका, शालिनी, साक्षी, साहिल, धनञ्जय, दीक्षा रघुवंशी, डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राव भारती आदि की उपस्थिति रही।

 

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सलुवा की सोनिया गजमेर ने जी बांग्ला के सारेगामापा में तीसरी बार जीता 'एपीसोड की सर्वश्रेष्ठ गायिका' का खिताब
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =