खेल की खबरें | अंकुर और सुहाना अंडर 19 टेबल टेनिस एकल चैम्पियन बने

ईटानगर। अंकुर भट्टाचार्य और सुहाना सैनी ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर 19 लड़के और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम के लिये यह दिन अच्छा रहा और दांव पर लगे सारे स्वर्ण पदक भारत की झोली में आये। भारत ने एकल वर्ग में चार रजत पदक भी जीते। भूटान को एक भी पदक नहीं मिला जिसके खिलाड़ियों ने सिर्फ एकल वर्ग में भाग लिया था। भारत ने अंडर 19 लड़कों, अंडर 19 लड़कियों और अंडर 15 लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर 19 लड़कों के वर्ग में अंकुर ने पायस जैन को 4.2 से हराया।

वहीं लड़कियों के वर्ग में सुहाना ने यशस्विनी घोरपड़े को 4.1 से मात दी। अंडर 19 लड़कियों के युगल वर्ग में यशस्विनी और सुहाना ने मालदीव की मिश्का इब्राहिम और फातिमा धीमा अली को 3.0 से हराया। लड़कों के युगल फाइनल में भारत के दिव्यांश श्रीवास्तव और जश मोदी ने रिदय एम अहमद और बान रहीन लियान को 3.0 से मात दी।

अंडर 15 लड़कों के वर्ग में प्रियानुज भट्टाचार्य ने पी बी अभिनंद को 3.1 से हराया जबकि लड़कियों के वर्ग में जेनिफर वर्गीस ने अविशा करमाकर को 3 . 1 से मात दी। मिश्रित युगल में पायस और यशस्विनी ने मालदीव के अख्यार अहमद खालिद और फातिमा धीमा अली को हराया। दूसरी ओर अभिनंद और जेनिफर ने श्रीलंका के मोहम्मद अकरम शफीउल्लाह और कविंद्य तामाडी को मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *