533ca3a1 10a5 4bf5 a2ea 28bba47e8289

Special Story : बिहार के बड़हिया में माता बाला त्रिपुर सुंदरी देवी के मंदिर के बारे में जाने

राजीव कुमार झा, लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में स्थित जगदंबा मंदिर में देवी त्रिपुर सुंदरी माता की पूजा अर्चना भक्तगण श्रद्धाभाव से करते हैं और यहाँ आने वाले समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। बड़हिया के सारे लोग माता त्रिपुर सुंदरी को अपना कुलदेवी मानते हैं और उनके हृदय में इनके प्रति असीम प्रेम और आस्था है। प्रात:वेला से पहले ब्रह्ममुहूर्त में ही यहाँ रोज काफी नर-नारी अपने हाथों में पूजा की डलिया लिए बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर की ओर जाते दिखायी देते हैं और सूर्योदय से सूर्यास्त तक यहाँ श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है।

बड़हिया के बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर को जगदंबा स्थान भी कहा जाता है और यह काफी पुराना है। श्रीधर ओझा नामक किसी ब्राह्मण को इस मंदिर का संस्थापक कहा जाता है और देवी त्रिपुर सुंदरी का उनकी तपस्या साधना से गंगातट पर अवतरण हुआ था और यहाँ फिर बड़हियावासियों के द्वारा उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।

यह भी पढ़ें:  विधानसभा उपचुनाव को लेकर टेंशन में TMC, दिल्ली चुनाव आयोग जाने की तैयारी में प्रतिनिधिमंडल

बाला त्रिपुर सुंदरी माता की पूजा अर्चना के लिए यहाँ काफी तादाद में आसपास के इलाकों के अलावा दूर-दूर से भी नर-नारियों का आगमन होता रहता है, लेकिन नवरात्र में काफी भीड़ जुटती है। इसके अलावा विवाह, मुंडन और उपनयन के लिए भी काफी लोग आते हैं। इनके लिए मंदिर ट्रस्ट के द्वारा भक्त श्रीधर सेवाश्रम की स्थापना यहाँ की गयी है। इसमें दर्शनार्थियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है।

बड़हिया में बाला त्रिपुर सुंदरी माता को वैष्णव देवी के समान पवित्र माना जाता है। इस मंदिर के संस्थापक श्रीधर ओझा के बारे में जनश्रुति है कि वह वैष्णव देवी के अनन्य भक्त थे और कई सालों तक उन्होंने वहाँ उनकी उपासना की थी और फिर एक दिन तपश्चर्या के बाद अपनी जन्मभूमि बड़हिया लौट आये एवं यहाँ गंगा के तट पर उनकी पूजा अर्चना में लीन रहा करते थे और इसी काल में ध्यानावस्था में माता वैष्णव देवी ने आलोकित मृत्तिका पिंड के रूप में गंगा की जलधाराओं में उन्हें दर्शन दिया था। यहाँ के बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में उसी मृत्तिका पिंड की पूजा होती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  अशोक वर्मा "हमदर्द" की कहानी : जवानी की जंग

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Rashami Desai ने ब्लैक जालीदार ड्रेस में शेयर की फोटोज, गर्माया इंस्टा का माहौल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *