Sourav ganguly

सौरव गांगुली बने आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष

दुबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अपने पूर्व भारतीय टीम के साथी अनिल कुंबले की जगह पर यह पद संभालेंगे, जिन्होंने 2012 में नियुक्ति के बाद से तीन बार तीन-तीन वर्षाें के लिए यह पदभार संभाला है। आईसीसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने एक बयान में कहा, “ आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के पद पर सौरव गांगुली का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और बाद में एक प्रशासक के रूप में उनका अनुभव हमें आगे बढ़ते हुए हमारे क्रिकेट निर्णयों को आकार देने में मदद करेगा। मैं पिछले नौ वर्षों में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अनिल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके कार्यकाल में डीआरएस के अधिक नियमित और लगातार आवेदन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेल में सुधार और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के मामलों को हल करने के लिए एक मजबूत प्रक्रिया पर काम किया गया। ” उल्लेखनीय है कि आईसीसी बोर्ड ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में कई अहम फैसले लिए, जिनमें सबसे अहम फैसला हाल ही में अफगानिस्तान में सरकार के तख्तापलट से अफगानिस्तान में क्रिकेट की स्थिति की समीक्षा के लिए एक कार्यकारी दल का गठन करना है।

यह भी पढ़ें:  विदेश में ट्रेनिंग लेने जाएंगे बजरंग-दीपक, एमओसी ने दी मंजूरी

तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, विशेष तौर पर महिला क्रिकेट को लेकर। आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा को इस कार्यकारी दल का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें रॉस मैकुलम, लॉसन नायडू और रमीज राजा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। बार्कले ने इस पर कहा, “ आईसीसी बोर्ड पुरुष और महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट को समर्थन देना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

हम मानते हैं कि इसके लिए सबसे प्रभावी तरीका हमारे सदस्य को अफगानिस्तान की नई सरकार के साथ अपने संबंध बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में समर्थन देना होगा। ”आईसीसी बोर्ड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा प्रारूप में बने रहने का भी फैसला किया है, जहां नौ टीमें दो साल के चक्र में एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलती हैं और फिर शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होती हैं। इसके अलावा वनडे विश्व कप के 2027 संस्करण के लिए टीमों की संख्या फिर से बढ़ा कर 14 कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  नियुक्ति भ्रष्टाचार : ईडी ने शिक्षा सचिव मनीष जैन को भी किया नामजद

आईसीसी ने फैसला किया है कि पूर्व निर्धारित कटऑफ तिथि पर रैंकिंग में शीर्ष 10 टीमें टूर्नामेंट के लिए स्वचालित रूप से क्वालीफिकेशन प्राप्त कर लेंगी जबकि शेष बचे हुए स्थान क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए भरे जाएंगे। बोर्ड ने आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में क्रिकेट वेस्ट इंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। आईसीसी के मुताबिक भविष्य में प्रथम श्रेणी का दर्जा और लिस्ट ए वर्गीकरण महिला क्रिकेट पर भी लागू होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जनता जनार्दन की उम्मीद - मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त पीडीपीबी विधेयक 2023 पास करने की उम्मीद
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 1 =