Images 2021 04 10T204626.851

सोनी ने भारत में ब्राविया एक्स80जे गूगल टीवी सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली। Tech News : सोनी इंडिया ने 4के अल्ट्रा एचडी एलईडी डिस्प्ले के साथ 1,30,000 रुपये में ऑल न्यू एक्स80जे गूगल टीवी सीरीज का अनावरण किया। नई एक्स80जे टीवी सीरीज 189 सेमी (75 इंच), 165 सेमी (65 इंच), 140 सेमी (55 इंच), 126 सेमी (50 इंच) और 108 सेमी (43 इंच) में उपलब्ध है। नया लाइनअप इंटीग्रेटिड गूगल टीवी यूजर्स को उनकी स्ट्रीमिंग सेवाओं से 700,000 से अधिक फिल्मों और टीवी एपिसोड तक ब्राउज करने की सुविधा प्रदान करता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “नई ब्राविया एक्स80जे लाइनअप, डॉल्बी विजन के साथ संचालित एक एचडीआर सॉल्यूशंस है, जो आपके घर में एक इमर्सिव, इंगेजिंस सिनेमेटिक अनुभव का निर्माण करता है, जो स्ट्राइकिंग हाइलाइट्स, डीपर डार्क्‍स और वाइब्रेंट कलर्स के साथ ²श्यों को जीवंत करता है।”

बयान में कहा गया है कि डॉल्बी एटमोस के साथ, नए ब्राविया एक्स80जे 4के टेलीविजन से साऊंड ऊपर के अलावा साइड से भी आता है, जो कि सुनने के अनुभव को भी बेहतरीन बनाता है।

यह भी पढ़ें:  हिंदुस्तान पेन्सिल की मेस्से फ्रैंकफर्ट पेपरवर्ल्ड मुंबई 2025 में उल्लेखनीय उपलब्धि

इसमें सहज कंटेंट स्ट्रीमिंग का आनंद भी उठाया जा सकता है और यह टीवी एप्पल होम किट, एयरप्ले सपोर्ट के अलावा आईपैड और आईफोन जैसे एप्पल डिवाइस को भी सपोर्ट करता है।

इस सीरीज में इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। यूजर्स गूगल असिस्टेंट का उपयोग करके सरलता के साथ टीवी से जुड़ सकते हैं और वह टीवी रिमोट का उपयोग किए बिना टीवी शो, फिल्मों और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में नई लॉन्च की गई टीवी सीरीज का 65 इंच का मॉडल सभी सोनी सेंटर्स के साथ-साथ प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। अन्य मॉडलों की उपलब्धता की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सूर्या फूड फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिस्टर फन्टी के लॉन्च के साथ अपनी स्नैक्स श्रेणी का विस्तार किया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  भारत में अपनी सेडान यारिस बेचना बंद करेगी टोयोटा
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + fifteen =