सोनिया की मौजूदगी से भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगी मजबूती : राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे यात्रा को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। गांधी ने ट्वीट किया” कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही कांग्रेस पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूँ।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।” इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि श्रीमती गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *