कुंडली में नाड़ी दोष निवारण सरल उपाय

वाराणसी। कुछ की कुंडली में नाड़ी दोष होते हैं अतः शादी से पूर्व नाड़ी दोष का निवारण कर लेना चाहिए। आज मैं आपको कुंडली में नाड़ी दोष निवारण का बहुत ही सरल उपाय बता रहा हूं।

1) नाड़ी दोष को दूर करने के उपाय : शादी से पूर्व आपको सवा लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराना चाहिए या फिर खुद करना चाहिए।

2) इसके बाद शादी के हर 3 वर्ष बाद भी आपको ऐसा करना चाहिए।

3) कन्या की कुंडली में नाड़ी दोष होने पर विवाह से पूर्व कन्या का प्रथम विवाह भगवान विष्‍णु से करवा देना चाहिए।

4) विवाह से पूर्व सोने की वस्तु, वस्त्र और अन्न का दान करने से भी नाड़ी दोष दूर होता है।

5) नाड़ी दोष को दूर करने के लिए नाड़ी दोष निवारण पूजा भी कराई जाती है। इसमें नक्षत्र का जाप कराना चाहिए इसके साथ ही, जातक को भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।
* नाड़ी दोष होने पर अन्‍य समस्‍याएं
* स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
* संतान सुख से वंचित होना पड़ सकता है।
* जीवनसाथी से तलाक या फिर गलतफहमी हो सकती है।

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *