सिलीगुड़ी-रांची बस सेवा जल्द होगी शुरू

Kolkata Hindi News, कोलकाता। कूचबिहार। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम जल्द ही सिलीगुड़ी-रांची बस सेवा शुरू करने जा रही है। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के चेयरमैन पार्थ प्रतिम राय ने पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दी। पार्थप्रतिम राय ने कहा कि रजिस्ट्रेशन और कागजात की जटिलता के कारण पिछले 10 वर्षों से सिलीगुड़ी-रांची बस सेवा बंद थी।

नये साल में फिर से सिलीगुड़ी-रांची बस सेवा शुरू होगी। 55 सीट वाली तीन बसें इस रूट पर चलेगी। वहीं, इसके अलावे सप्ताह में तीन दिन 27 सीटों वाली कूचबिहार-दार्जिलिंग बस सेवा शुरू होगी। परिवहन निगम ने कूचबिहार पुस्तक मेला, अलीपुरद्वार डुआर्स उत्सव और फालाकाटा पुस्तक मेला के अवसर पर अतिरिक्त बसें चलाएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *