4d4d2e70 f199 4825 a062 1946860fbf6b

सिलीगुड़ी : भारी बारिश के कारण पुलिया ढही, ग्रामीणों को बड़े हादसे की आशंका

सिलीगुड़ी। भारी बारिश के कारण कलवर्ट और सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों को बड़ी दुर्घटना की आशंका है। घटना फुलबारी 2 ग्राम पंचायत के कंचनबाड़ी इलाके की है। फुलबारी 2 ग्राम पंचायत के मुखिया रफीकुल इस्लाम ने खबर सुनने के बाद इलाके का दौरा किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कंचनबाड़ी इलाके में एक पुलिया और सड़क का एक हिस्सा ढह गया। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश यह सड़क एक महत्वपूर्ण सड़क है। प्रतिदिन बहुत सारे लोग आवागमन करते हैं।

इसके अलावा सड़क के किनारे कई इंडस्ट्री भी हैं। दुर्घटना कभी भी हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। फुलबारी 2 ग्राम पंचायत के मुखिया रफीकुल इस्लाम ने कहा कि उन्होंने आज इस क्षेत्र का दौरा किया। पुलिया का एक हिस्सा ढह गया है और खतरनाक स्थिति में है। सड़क के एक तरफ को फिलहाल बंद किया जा रहा है। मैं मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दूंगा ताकि मरम्मत जल्दी हो सके।

यह भी पढ़ें:  ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ खड़गपुर व झाड़ग्राम में धरना प्रदर्शन

जलपाईगुड़ी में भारी बारिश, राहत शिविरों में पनाह ले रहे लोग

4371dd22-b09b-4052-b9a8-661ffebd8f33जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच तीस्ता नदी में नए सिरे से 3200.24 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सिचाई विभाग की ओर से तीस्ता में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। दोमोहनी से बांग्लादेश सीमा तक तीस्ता के असंरक्षित क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। मेखलीगंज में भी रेड अलर्ट है। भारी बारिश से जिले के कई इलाके में जलमग्न हैं। भारी सख्या में लोग राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दुर्गापुर: रिजर्वर में दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  07 सितंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =