E3ee978a B3ba 4d76 Ada4 90131a8576f3

सिलीगुड़ी : परिवारवालों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

सिलीगुड़ी: घरवालों की गैरमौजूदगी में घर के शौचालय में ले जाकर व्यक्ति की हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। आरोपी को परिवारवालों रंगेहाथों पकड़ लिया गया। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 के दुर्गानगर कॉलोनी में हत्या की घटना से सनसनी फैल गयी.घटना शुक्रवार रात की है। मृतक का नाम विपुल गुप्ता (40) है। वह एक फेरीवाला था।

खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने हत्या के आरोपी पड़ोसी राम बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि विपुल गुप्ता की पत्नी और बेटा शुक्रवार की रात शादी वाले घर में गये थे। जब वह घर लौटे तो विपुल गुप्ता को घर में न पाकर खोजबीन करने लगे। इसके बाद उन्होंने घर के टॉयलेट से खून निकलता देखा।

तभी हत्या के आरोपी राम बर्मन ने अंदर से दरवाजा खोला। वह वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस गयी और आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *