3d20fec1 07ca 4af9 8eac ce89287c0c60

सिलीगुड़ी : व्यवसायी से 11 लाख रुपए ठगी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने एक व्यवसायी को ठगने के आरोप में दिलीप बंसल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी को दिलीप बंसल ने सिलीगुड़ी शहर से सटे फूलबाड़ी के व्यवसायी प्रदीप डागा से अपना परिचय सिलीगुड़ी के नयाबाजार इलाके के स्थापित व्यवसायी के रूप में कराया। प्रदीप डागा का भरोसा जीतकर दिलीप बाबू ने उससे करीब 11 लाख रुपए कीमत की 30 बोरी इलायची ले ली।

दिलीप बंसल ने कहा कि तीन दिन के अंदर इलायची के दाम प्रदीप बाबू को दे देंगे लेकिन काफी समय बाद भी पैसा नहीं देने पर प्रदीप बाबू को अपने साथ ठगी होने का एहसास होता है। इसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच मामले की जानकारी होने पर दिलीप बंसल अंडरग्राउंड हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच के बाद उसे सिलीगुड़ी के प्रणामी मंदिर रोड इलाके स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधायकों को सदन में उपस्थित रहना चाहिये
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  PMEGP में देश में सबसे ज्यादा निवेश और रोजगार उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =