Siliguri: Foot march taken out on World Environment Day, Mayor called for planting trees

सिलीगुड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली पदयात्रा, मेयर ने किया पेड़ लगाने का आह्वान

सिलीगुड़ी  (न्यूज़ एशिया)।  आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं।विश्व पर्यावरण दिवस पर सिलीगुड़ी के मेयर गौतम ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें रक्षा करते हुए बड़ा करने का आह्वान किया।

इसके अलावा महापौर ने समाज को जागरूक होने का आह्वान करते हुए थर्माकोल और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का अनुरोध किया। उन्होंने ने कहा कि नगर निगम पहले ही इन पर प्रतिबंध लगा चुका है।

उन्होंने कहा कि  प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है।

मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सिलीगुड़ी लिटरेरी सोसाइटी नामक स्वयंसेवी संस्था ने पौधारोपण कर अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। आज वार्ड नंबर 16 के उदयन समिति के मैदान में मेयर गौतम देव की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *