सिलीगुड़ी : भाजपा महिला मोर्चा ने संदेशखाली घटना के विरोध में किया थाने का घेराव

सिलीगुड़ी l भाजपा महिला मोर्चा ने संदेशखाली घटना के विरोध में राज्य भाजपा के एजेंडे के तहत एनजेपी पुलिस स्टेशन की घेराबंदी का आह्वान किया। इसी के तरह विधायक शिखा चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक न्यू जलपाईगुड़ी थाने का घेराव करने पहुंचे। भारी पुलिस बल ने वहां आंदोलनकारियों को रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

इस दिन दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने थाने के सामने मार्च किया तो पुलिस ने उन्हें गेट के सामने ही रोक दिया। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विरोध में थाने के सामने बैठ गए। उन्होंने पुलिस से विवाद शुरू कर दी।

विधायक शिखा चटर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस सत्तारूढ़ दल की गुलाम बन गयी है। वे संदेशखाली में आंदोलनकारी ग्रामीणों पर अत्याचार कर रहे हैं। संदेशखाली की महिलाओं की अकथनीय मानसिक और शारीरिक यातना के बावजूद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आवश्यक कदम नहीं उठा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *