इस्लामी त्योहारों पर ममता सरकार ने दी छुट्टी तो भड़के शुभेंदु

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में इस्लामी त्योहार पर छुट्टी की घोषणा करने वाली ममता बनर्जी की सरकार पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राज्य सरकार के छुट्टी के कैलेंडर को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोमवार को शेयर करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि तुष्टीकरण की राजनीति की रानी -ममता बनर्जी हैं।

पश्चिम बंगाल सरकारी कैलेंडर में छुट्टियों की सूची देखिए।

सोमवार, 15 जनवरी, 2024 – मकर संक्रांति। अवकाश नहीं है।

बुधवार, 17 अप्रैल, 2024 – श्रीरामनवमी। अवकाश नहीं है।

शब-ए-बारात – रविवार, 25 फरवरी, 2024 छुट्टी। अगले दिन, सोमवार, 26 फरवरी, 2024 को भी छुट्टी है।

शुभेंदु ने लिखा, यहां तक कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान में भी शब-ए-बारात पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है। त्योहार को वैकल्पिक छुट्टियों की सूची में वर्गीकृत किया गया है। सोमवार (26 फरवरी) को अतिरिक्त छुट्टी देने का क्या मतलब है जबकि इस बार शब-ए-बारात रविवार को मनाई जा रही है। देखिए पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति और श्रीरामनवमी के लिए कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है, लेकिन शब-ए-बारात के अगले दिन तक अतिरिक्त छुट्टी दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *