कोलकाता में श्री राम मंदिर महोत्सव का आयोजन

Kolkata Hindi News, कोलकाता: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में 2000 से अधिक लोग श्री राम मंदिर महोत्सव मनाने के लिए एक साथ आए।

कार्यक्रम की थीम “मेरे घर राम आये है” थी। कार्यक्रम में अयोध्या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और महाआरती का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि श्री मनोज मुंतशिर शुक्ला और श्रीमती कवि सिंह उपस्थित थे।

श्री राम मंदिर महोत्सव का आयोजन ग्राम समृद्धि फाउंडेशन, परिवार; श्री राम सेवा समिति, पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन, वैदिक यात्रा और हरियाणा चैरिटेबल सोसाइटी, लायंस क्लब ऑफ कोलकाता, कांकुरगाछी, द्वारा किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *