श्रावण मास : शिवजी को कौन सा फूल अर्पित करने से, मनोकामनाएँ पूर्ण होती है

वाराणसी। श्रावण मास में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व रहता है। पूजा सामग्री कई प्रकार की रहती है परंतु शिवजी को कुछ विशेष प्रकार के फूल ही चढ़ाए जाते हैं। भगवान शिव को कौन-कौन से फूल और पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। भगवान शिवजी को अर्पित किये जाने वाले फूल।

1. धतूरे के फूल
2. हरसिंगार के फूल
3. नागकेसर के सफेद पुष्प
4. सूखे कमल गट्टे
5. कनेर के फूल
6. कुसुम के फूल
7. आंकड़े के फूल
8. कुश के फूल
9. गेंदे के फूल
10. गुलाब के फूल
11. शंख पुष्पी का फूल
12. बेला के फूल
13. चमेली का फूल
14. शेफालिका का फूल
15. आगस्त्य का फूल

भगवान शिव को फूल अर्पित करने से लाभ :
भगवान् शिव को चमेली का फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है।
कमल का फूल, बिल्वपत्र और शंख पुष्पी चढ़ाने से धनलाभ होता है।
बेला का फूल चढ़ाने से विवाह की समस्या दूर होगी।
संतान प्राप्ति के लिए धतूरा अर्पित करे।
तनाव दूर करने के लिए शेफालिका का फूल अर्पित करना चाहिए।
आगस्त्य का फूल चढ़ाने से मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
कनेर का फूल चढ़ाने से वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होती है।
दूर्वा चढ़ाने लंबी आयु प्राप्त होती है और स्वास्थ लाभ होता है।
सफेद कमल का फूल चढ़ाने से सुख शांति की प्राप्ति होती है।
फूलो के अलावा अन्य सामग्री से भी भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय अर्पित की जाती है।

1. जल अर्पित करने से मन शांत होता है।
2. दूध अर्पित करने से सेहत में लाभ होता है।
3. दही अर्पित करने से स्वभाव में सुधार होता है।
4. शहद अर्पित करने से वाणी में मिठास आती है।
5. घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है।
6. शक्कर अर्पित करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।
7. ईत्र अर्पित करने से विचार और भाव पवित्र होते हैं।
8. चन्दन अर्पित करने से मान सम्मान प्राप्त होता है।
9. केसर अर्पित करने से सौम्यता और सौभाग्य की प्राप्त होती है।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *