Suhana

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग शुरू

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म ‘द आर्चीज’ की निर्माता रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म ‘द आर्चीज’ का निर्देशन जोया अख्तर कर रही है। वह फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। यह फिल्म कॉमिक सीरीज पर आधारित होगी। रीमा कागती ने अपने इंस्टाग्राम पर द आर्चीज के पहले शॉट की डीटेल्स देते हुए एक क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर की।

रीमा ने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा, #आर्चीज, #शूटस्टार्ट्स #टाइगरबेबी का पहला सोलो प्रोड्क्शन। उन्होंने जोया अख्तर को टैग करते हुए पार्टनर इन क्राइम बताया। इस फिल्म को जोया और रीमा साथ में मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा इस फिल्म में आर्ची एंड्रयूज का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी, जबकि खुशी और सुहाना कॉमिक के दूसरे कैरेक्टर बेट्टी और वेरोनिका के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग ऊटी और आसपास के हिल स्टेशंस में की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए कंगना रनौत को नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *