अमेरिका के फिलाडेलफिया में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के फिलाडेलफिया में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के स्थानीय मीडिया और पुलिस के हवाले से बताया है कि इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हैं। गोलीबारी में आठ लोगों को गोली लगी है. हमले में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।

सीएनएन के मुताबिक़, इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और हथियार को बरामद कर लिया गया है। इस गोलीबारी में घायल दो बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलाडेलफिया का एक अखबार लिखता है कि संदिग्ध ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और उसके पास राइफल और हैंडगन थी।

पुलिस को घायल कई अलग जगहों पर मिले हैं. ये गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे हुई है। बीबीसी न्यूज़ ने फिलाडेलफिया पुलिस से जब इस बारे में और ज़्यादा जानकारी जानने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं दिया गया। पुलिस अभी भी कई हमलावरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *