Horoscope

सोमवार को इन राशि वालों पर बरसेगी शिव की कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: आज पिछले बकाया कामों को निपटाने की योजना बनाएं। आज सुबह से ही जल्दी काम शुरु कर देंगे और दोपहर तक भागदौड़ वाले काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण जायेगा परन्तु और दिनों की बजाय ज्यादा फायदा रहेगा। नया काम शुरु करने की योजना बना सकते हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है अगर सोच समझकर बनाएं। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो व्यवसाय से सम्बन्धित है।

वृषभ: आज भाग-दौड़ वाले काम नहीं करें, यात्रा शुभफलदायी नहीं होगी। एसिडिटी संबंधी समस्या सुबह से ही हो सकती है। वाहन संबंधी सुविधा बनी रहेगी, जिससे स्थानीय भाग-दौड़ के काम कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। खर्चा बहुत ज्यादा है और आप एक आस में लगातार खर्चा करते रहेंगे। शाम को अर्थ प्राप्ति हो सकती है परन्तु वह सामान्य दर्जे की होगी। शाम को काम-काज से जल्दी निवृत्ति ले लेंगे। किसी विवाद को सुलझाने के लिए समूह में बैठना पड़ सकता है।

मिथुुन:  तनाव आज भी बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहने के बाद भी मन अशांत रहेगा। कोई सृजन कार्य सोचेंगे परन्तु उस पर ज्यादा टिककर काम नहीं कर पाएंगे। भूमि संबंधी विवाद बना रह सकता है, समझौते की कोई उम्मीद नहीं है। दावत का-सा माहौल तो बना रहेगा पर मन आधा ही रहेगा। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है और वे कोई खास काम सम्पादित कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपके उत्तरदायित्व बढ़ाए जा सकते हैं। इससे लाभ भी होगा।

कर्क: किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम प्रारम्भ कर सकते हैं। आज का दिन छोटे-छोटे कई अच्छे निर्णय करने का है। बकाया कामों को भी आज ढंग से पूरा कर पाएंगे। कार्यभार इतना अधिक होगा कि कोई ना कोई चल रहा काम भी बीच में छोड़ देंगे। दोपहर बाद कोई अच्छा व्यावसायिक निर्णय प्रतिद्वंद्वी को परेशान कर देगा। संतान को लेकर किसी मामले में आप भ्रमित हैं। स्थिति को यथावत चलने दीजिए। कुटुम्ब परिवार में किसी विवाद का हल नहीं निकल पा रहा है अत: स्थिति को यथावत चलने दीजिए। यदि नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपको मान्यता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  इन राशियों के लिए अच्छा है योग, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

सिंह: आज का दिन भाग्यशाली है। संतान को लेकर जो योजना बना रहे हैं, उस पर आगे बढऩे का समय है। यदि वे कहीं नौकरी करते हैं तो नया अवसर मिल सकता है या लाभ होगा। किसी खास मामले में असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी और आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर मामले को मोड़ दे सकते हैं। आज कम महत्व के कामों को छोड़ कर अधिक महत्व के काम को हाथ में ले लें, भाग्य आपके साथ है। लेन-देन के मामले में आप बहुत ही विनम्रता बरतें, इससे तुरन्त ही लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं लम्बी यात्रा में थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है।

कन्या: आज भाग-दौड़ के काम बिलकुल भी नहीं करें। व्यावसायिक यात्रा निष्फल हो सकती है। अपने कार्य स्थल पर भी टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। स्थानीय कार्यालयों में अनुकूल वातावरण मिलेगा और आपके काम बन जाएंगे। आपके अधीनस्थ लोग भी आज बहुत अच्छा काम करके देंगे। ऋण प्रबन्ध की समस्या यथावत बनी रहेगी। किसी भूमि या वाहन की बिक्री सम्बन्धी चर्चा बहुत जोर से चलेगी। आज धार्मिक मामलों में बहुत मन लगेगा और आप कोई दर्शन भी कर सकते हैं। मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, छोटी-मोटी पार्टी का आनन्द भी ले सकते हैं।

तुला: घरेलू विवादों से मुक्ति नहीं मिलेगी। मन बहुत अशांत रहेगा और अपने व्यावसायिक कार्य भी ढंग से सम्पादित नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आप जितना प्रयास करेंगे, लाभ बढ़ता ही जाएगा। आपका कोई खास कार्य लोकप्रिय हो जाएगा। सरकारी लोग आज आपकी मदद करेंगे, यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, जैसा चाहेंगे, उसी ढंग से काम होगा। आज भागदौड़ के कारण भोजन संबंधी अनियमितताएं रहेंगी। आप परिस्थितियों से भी असंतुष्ट नजर आएंगे।

वृश्चिक: समय लाभ का बना है, किसी घटना विशेष से मन में बहुत उत्साह रहेगा। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा और उसका कोई समाधान जल्दी से नहीं निकलेगा। आपका काम जैसे-तैसे निकलता रहेगा। किसी खास योजना पर आप बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे और बाधाओं के बावजूद भी शत्रु पर विजय पाएंगे। आपके काम की प्रकृति में थोड़ा सा परिवर्तन आ रहा है। लोगों से सलाह मशविरा करने की जरूरत है। आज शाम को थोड़ी-बहुत बेचैनी रहेगी और बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। घर-परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है।

यह भी पढ़ें:  18 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

धनु: आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है, जिस काम में हाथ डालेंगे, बनता चला जाएगा। कामकाज में नवीनीकरण की आवश्यकता है। अपनी कार्य पद्धति को लेकर थोड़ा सा भ्रमित रहेंगे परन्तु किसी मित्र की सलाह पर आप आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत ही सावधानी बरतें आपके साथ षडय़ंत्र हो सकता है। एक तरफ आज लाभदायक परिस्थितियां रहेेंगी तो दूसरी तरफ खर्चा भी कम नहीं। कहीं ले देकर काम निकालने की प्रवृत्ति से बचें। आज इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और आप कोई बिगड़ा हुआ काम भी बना लेंगे।

मकर: यात्रा का कार्यक्रम बन रहा हो तो उसका त्याग कर दें। काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा और स्थानीय भाग-दौड़ से काम भी नहीं चलेगा परन्तु मन पक्का रखें। आर्थिक दृष्टि स दिन ठीक जाएगा परन्तु तिकड़म से आया हुआ धन परेशान भी करेगा। संतान की बातों को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे। साझा भाव से किए जा रहे काम सफल रहेंगे, लोग और अधिक सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन में दिन अच्छा जाएगा। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में लाभ है।

कुंभ: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। अच्छा काम करने के बाद भी किसी बड़ी भूल की सम्भावना है, अच्छा हो कि किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेते समय आप अन्य लोगों से भी सलाह लें और पारदर्शिता बरतें। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है, उतना ही खर्चा भी बढ़ जाएगा। कुछ अनावश्यक खर्चा भी होगा। साथी के लिए दिन बहुत शानदार है, उनका काम आगे बढ़ेगा। व्यक्तिगत सम्बन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा है, कोई नई बात सामने आ सकती है। भाग-दौड़ बहुत रहेगी परन्तु स्थानीय यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी।

मीन: आज सोचे हुए सभी काम बनेंगे। बाधाएं बहुत अधिक हैं परन्तु आपकी मदद करने वाले किसी प्रमुख व्यक्ति की सिफारिश ज्यादा काम करेगी। काम-काज में कितनी ही रुकावट हो, आप पहल करके निर्णय लेंगे। किसी मामले में सामूहिक सलाह नहीं हो पाएगी परन्तु उसके बाद भी आप अपना काम निर्विघ्न कर पाएंगे। नौकरी करते हैं तो आपके लिए दिन शानदार जाने वाला है, चाहे बॉस हों या अधीनस्थ सभी प्रसन्न रहेंगे। संतान की प्रगति से भी आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई नयी सूचना मन में उत्साह भर देगी। संध्या के बाद थोड़ी सी कलह रहेगी, जिससे घर में अशांति हो सकती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  05 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =