शरद पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त 2022 : कब व कितने बजे होगा चंद्रोदय, पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक है

वाराणसी : 9 अक्टूबर 2022 रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन दूध पीने और पिलाने का प्रचलन है। इस दिन चंद्रमा धरती के अति निकट होता है जिसके चलते सबसे बड़ा चांद दिखाई देता है। कहा जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा तिथि कब प्रारंभ होकर कब समाप्त होगी, कब दिखाई देगा चांद और क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त।

शरद पूर्णिमा तिथि, दिन और समय :
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी। ये तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

चंद्रोदय का समय 9 अक्टूबर 2022 :
शाम 6 बजकर 11 मिनट पर चंद्रमा उदय होगा, जो अलग-अलग जगह पर स्थानीय समय के अनुसार दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा।

शरद पूर्णिमा के शुभ योग :
योग ध्रुव- शाम की 06:36 तक रहेगा। इसके बाद व्याघात।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06:31 से शाम 04:21 तक।

शरद पूर्णिमा 2022 के शुभ मुहूर्त :
अभि‍जीत मुहूर्त : सुबह 11:45 से 12:31 तक।
अमृत काल : सुबह 11:42 से दोपहर 01:15 तक।
विजय मुहूर्त : शाम 02:24 से 03:11 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:09 से शाम 06:33 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:20 से रात्रि 07:33 तक।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *