सी टू हिल पदयात्रा में अधीर रंजन चौधरी के साथ शंकर मालाकार व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

सिलीगुड़ी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक में शनिवार को सी टू हिल पदयात्रा निकाली गयी। उनके साथ दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार व अन्य शामिल थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत फांसीदेवा ब्लॉक से सी टू हिल पदयात्रा की शुरुआत हुई।

शनिवार सुबह वह फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर से गोवालतुली मोड़ से होते हुए फांसीदेवा उच्च विद्यालय की ओर गये। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर मालाकार समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *