Gauri khan

प्रियंका-दीपिका से ज्यादा दौलतमंद हैं शाहरुख की पत्नी गौरी खान

मुंबई। शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान सिर्फ एक सुपरस्टार की पत्नी नहीं है, बल्कि गौरी ने अपने दम पर खास पहचान बनाई है। गौरी खान आज एक टॉप सुपर बिजनेस वुमन हैं। गौरी खान के 1-2 नहीं बल्कि कई बड़े कारोबार हैं। कमाई के मामले में वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ती हैं। गौरी खान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और डिजाइनिंग के अपने जुनून को अपना प्रोफेशन बनाया। आइये जानते हैं गौरी खान क्या बिजनेस करती हैं?

दिल्ली की रहने वाली गौरी खान ने LSR कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद गौरी ने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। 1991 में गौरी ने शाहरुख खान से शादी की और मुंबई चली गईं। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौरी खान आज 1600 करोड़ की मालकिन हैं। गौरी खान का नाम बिजनेस की दुनिया में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल है।

प्रोड्यूसर हैं गौरी खान

साल 2002 में गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की। इस कंपनी में शाहरुख खान भी को पार्टनर हैं। गौरी खान की इस कंपनी ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ से शुरुआत की थी और अब जवान समेत 20 से ज्यादा शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी खान इससे सालाना करीब 500 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं।

डिजाइनर गौरी खान

गौरी ने इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा और मुंबई के जुहू में अपना पहला स्टोर, ‘गौरी खान डिज़ाइन्स’ स्टार्ट किया। इस स्टूडियो की कीमत करीब 150 करोड़ है। गौरी खान ने दुनिया के टॉप लोगों के घर डिजाइन किए हैं, जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, रॉबर्टो कैवल्ली, राल्फ लॉरेन और बॉलीवुड की कई फेमस हस्तियां शामिल हैं।

200 करोड़ का बंगला

गौरी खान ने अपने बंगला मन्नत को भी डिजाइन किया है, जिसमें आपको शाही साज-सज्जा वाली एक से एक मॉर्डन चीजें मिल जाएंगी। छह मंजिला मन्नत को गौरी खान ने शानदार लुक दिया है। इस बंगला की कीमत 200 करोड़ ज्यादा है। इसके अलावा गौरी खान ने करण जौहर का पेंटहाउस टैरेस, आलिया भट्ट का घर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का घर और शाहिद कपूर जैसे कई एक्टर्स के घर डिजाइन किए हैं।

यह भी पढ़ें:  'वागले की दुनिया' में सुकन्या सुर्वे निभाएंगी दमदार किरदार

shahrukhfamily2

गौरी खान का रेस्टोरेंट

उन्होंने मुंबई में अर्थ नाम का एक शानदार रेस्टोरेंट भी है, जिसे खुद गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। इस रेस्टोरेंट में बॉलीवुड हस्तियों के अलावा बडे़ बिजनेसमेन पहुंचते हैं। गौरी खान ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट से मुताबिक शाहरुख और गौरी खान की कुल संपत्ति $983 मिलियन है।

विदेशों में प्रोपर्टी

गौरी और शाहरुख खान को डेवलपर निखिल ने एक शानदार विला गिफ्ट किया है। दुबई के पाम जुमेराह में 7,000 वर्ग फुट में फैली इस प्रोपर्टी की कीमत करीब 24 करोड़ है। वहीं, मुंबई के अलीबाग में 15 करोड़ रुपये का हॉलिडे होम और लॉस एंजिल्स में एक हवेली है। लंदन में शाहरुख खान और गौरी के पास शानदार घर है।

गौरी खान के पास है 2.5 करोड़ की कार

गौरी और शाहरुख के पास कई शानदार स्पोर्ट्स कारें हैं। गौरी के पास एक बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार है, जिसकी कीमत 2.25 करोड़ है। गौरी खान मुंबई में एक शानदार लग्जरी लाइफ जीती हैं। आज उनकी पहचान बॉलीवुड की पावरफुल बिजनेस वुमन के तौर पर की जाती है।

यह भी पढ़ें:  "मैनु इश्क नहीं करना" में आयरा और अदनान की अद्भुत केमिस्ट्री
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शाल्मली खोलगडे का नया म्यूजिक वीडियो 'वे यू मूव' रिलीज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =