#Shahid Diwas : गणतांत्रिक अधिकार खत्म कर रही भाजपा : ममता बनर्जी

कोलकाता: शहीद दिवस के मौके पर वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि बीजेपी गणतांत्रिक अधिकार को खत्म कर रही है।

आज आजादी खतरे में है। बीजेपी ने इसे खतरे में डाला है। बीजेपी का सिंडिकेट देश को खतरे में डाला है। यह लोग सबको तंग करके रखा है। सबके घर में एजेंसी भेज रहे हैं। एजेंसी को मिस यूज किया जा रहा है।

बीजेपी हाई लोडेड वायरस पार्टी है। देश में बेरोजगारी भरी है। सिर्फ गोली चलाओ मर्डर करो यही सब चल रहा है। गोली गाली की पॉलिटिक्स से चल रही है यह देश में नहीं चल सकता। विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। हमारा भी फोन टैप किया गया।

हम चाहते हैं कि इसकी जांच की जाए। हमारा फोन टैप हुआ है। गणतंत्र को कोई बता सकता तो जुडिशरी बचा सकता है। हमें एक सताने की जरूरत नहीं तो जनता क्षमा नहीं करेगी। लगातार देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच दी जा रही है।

यह लोग बड़ी-बड़ी बात करते हैं आज 7 से 8 महीने से किसान बैठे हैं। कोई इनका नहीं सुन रहा। बीजेपी वाले मानवाधिकार को नहीं जानते। देश की स्थिति काफी खराब है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *