Science Forum's award distribution ceremony was full of enthusiasm

उत्साह पूर्ण रहा विज्ञान मंच का पुरस्कार वितरण समारोह

खड़गपुर : पश्चिम बंगाल विज्ञान केंद्र के खड़गपुर ग्रामीण 1 विज्ञान केंद्र ने गजेंद्र हाई स्कूल में विज्ञान मानसिकता और प्रतिभा अभिरक्षा 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप चक्रवर्ती, अनुसंधान निदेशक डाॅ.सुजाता माईती, स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य शंकर कुमार मंडल, विज्ञान कार्यकर्ता  रामकृष्ण महापात्र, कंचन धारा, विज्ञान केंद्र के सचिव पार्थ प्रतिम सरकार सहित अन्य शिक्षक और लगभग एक सौ छात्र और अभिभावक उपस्थित थे।

मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, पेन और पौधे देकर सम्मानित किया गया। अपना संबोधन में वक्ताओं ने बच्चों में विज्ञान सम्मत अभिरुचि विकसित करने पर जोर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =