Images 2023 09 02T123813.218

ममता के साथ स्पेन सफर में शामिल होंगे सौरभ और सुनील छेत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 12 से 22 सितंबर तक विदेश सफर पर रहेंगी। वह पहले स्पेन जाएंगी और वहां से दुबई का कार्यक्रम है। इसमें स्पेन के बार्सिलोना शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे सुनील छेत्री को भी शामिल होना है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि सौरभ गांगुली कोलकाता से और सुनील छेत्री बेंगलुरु से स्पेन के लिए रवाना होंगे।

सुनील अभी-अभी एक बेटे के पिता बने हैं और सब कुछ ठीक रहा तो वह बेंगलुरु से ही बर्सिलोना के लिए रवाना होंगे। यह फुटबॉल के जादूगर रहे मेसी का शहर है और बंगाली समुदाय की भावनाएं भी फुटबॉल के प्रति गहरी जुड़ी हुई हैं। इसलिए इस शहर से निवेश को आकर्षित करने और खेल के जरिए औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने की योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में सब्जियों की बढ़ती कीमत से लोग परेशान, राज्य सरकार ने चलाया अभियान

sunil chhetriउसी को मूर्त रूप देने के लिए सौरभ और सुनील छेत्री को यहां बुलाया जा रहा है। राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि ममता स्पेन के बार्सिलोना से मार्दिदे जाएंदी जहां फुटबॉल को लेकर क्रेज है। उसके बाद उनके दुबई और वहां से 23 सितंबर को वापस कोलकाता लौटने की बात है। केंद्र सरकार की ओर से इसकी अनुमति मिलने के बाद ममता के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *