हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से दपूरे मजदूर संघ ने मनाया सरकार जगाओ सप्ताह

खड़गपुर : देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेल मजदूर संघ के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण एवं निगमीकरण, एन.पी.एस, डी.ए. फ्रीज, श्रम कानूनों में परिवर्तन, पदों के अंधाधुन्ध सरेण्डर, प्रवासी मजदूरों की समस्यायें आदि के खिलाफ सम्पूर्ण देश में 24 जुलाई से 30 जुलाई तक सरकार जगाओ सप्ताह द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने  का फैसला लिया गया था।
इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना इकाई ने खड़गपुर कारखाना के सीएमई गेट के समक्ष प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक केंद्र व  विभिन्न राज्यसरकार के मजदूर विरोधी नीतियों  के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिग का पूर्णरूप से पालन किया गया।
इस कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष, प्रहलाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, दिलीप पाल, सदस्य/केंद्रीय कार्यकारी समिति पी. के. पात्रो, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा, कारखाना सह-सचिव जयंत कुमार उपस्थित थे। साथ ही साथ अन्य यूनियन पदाधिकारीगण यथा मुकुन्द राव, के. कृष्णामूर्ति, कौशिक सरकार, संतोष सिंह, ललित कुमार, राजेश, शेखर, श्यामंत व अन्य मौजूद रहे।
दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री पवन कुमार, ई-मीडिया द्वारा जुड़े एवं अपने संबोधन में सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। प्रहलाद सिंह ने  केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किए गए मजदूर विरोधी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए, इस पर चिंता जताते हुए इसका विरोध किया। अंत में प्रहलाद सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *