Saradha Chit fund : कलाकार शुभप्रसन्न ईडी के सामने पेश हुए

कोलकाता। Saradha Chit fund : प्रसिद्ध कलाकार शुभप्रसन्न प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष शारदा चिट फंड मामले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए पेश हुए। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईडी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले कलाकार वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष यहां इसके सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में पेश हुए। सूत्र ने कहा कि वह बैंकिंग लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों के साथ एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुआ।उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, शुभप्रसन्न से उनके बैंक खाते के माध्यम से शारदा समूह के साथ किए गए कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई, जो कि जेल में बंद शारदा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन को एक टेलीविजन चैनल बेचे जाने से संबंधित है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, शुभप्रसन्न और सेन के बीच 6 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। साल 2019 और 2015 के मामले में भी शुभप्रसन्न से पूछताछ की गई। ईडी द्वारा मामले के संबंध में उनकी बेटी से 2016 में पूछताछ की गई थी।

यह भी पढ़ें:  सारदा घाटाले के सिलसिले में पूर्व पुलिस अधिकारी के घर पर सीबीआई की छापेमारी

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष से पूछताछ के लगभग 13 दिनों बाद शुभप्रसन्न से पूछताछ की। ईडी ने इससे पहले 12 मार्च को दो घंटे के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। पोंजी घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई और ईडी ने पिछले कुछ सालों में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और पार्टी के करीबी सहयोगियों से पूछताछ की है।

हाल के दिनों में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी और उनकी बहन मेनका गंभीर के खिलाफ भी अवैध कोयला तस्करी के मामले में बयान दर्ज किए हैं। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी भी हो रही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  दिल्ली में CM ममता बनर्जी ने विपक्ष से बनाई दूरी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  Saradha Scam : ईडी ने ईस्ट बंगाल क्लब के अधिकारी को समन जारी किया
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *