Sandeshkhali woman lodged complaint with police, alleging kidnapping

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, अपहरण का आरोप लगाया

Sandeshkhali News , कोलकाता: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक महिला ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों पर घर के बाहर से उसका अपहरण करने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता महिलाओं के यौन उत्पीडन को लेकर विवादों में हैं।

संदेशखाली पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि उस पर अदालत में यह कहने के लिए दबाव डाला गया था कि क्षेत्र में महिलाओं पर कथित अत्याचार ‘झूठ’ हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘बृहस्पतिवार तड़के 2.30 बजे महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया गया है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’

भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो उसका मुंह भींच लिया गया और उसे घसीटा गया।

महिला ने दावा किया कि उसे अदालत में यह बताने के लिए कहा गया स्थानीय तृणमूल नेताओं द्वारा संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार की कथित घटनाएं ‘झूठ’ हैं।

पीटीआई-भाषा द्वारा वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से कथित वीडियो की एक श्रृंखला सामने आई, जहां तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *