IMG 20210608 WA0006

प्रदूषण मुक्त गंगा के लिए नौकयान, हावड़ा के रामकृष्णपुर घाट से बंडेल तक की जलयात्रा

उमेश तिवारी, हावड़ा। Kolkata Desk : गंगा में हो रहे प्रदूषण पिछले कई सालों से भारत सरकार और जनता के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यह नदी उत्तर भारत की सभ्यता और संस्कृति की सबसे मजबूत आधार है। इस मजबूत आधार को खिसकता देख हावड़ा के दो नवयुवकों ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। मुकेश गुप्ता ने अपने एक सहयोगी रोहित साव के साथ मंगलवार को रामकृष्णपुर घाट से बंडेल तक की नौकयान शुरू की।

तीन दिवसीय इस नौकयान के सम्बन्ध में मुकेश गुप्ता ने बताया कि गंगा नदी हमलोगों के पेयजल का मुख्य आधार है। अगर गंगा न हो तो हम पानी बगैर मर जायेंगे और आज वही गंगा प्रदूषित हो गयी है। इसलिए हमारा नारा है ‘क्लीन गंगा- सेव गंगा’। अर्थात गंगा को साफ रखना और इसे बचाना हमारा उद्देश्य है।

लोग गंगा में कचरा फेंक रहे हैं, फूलमाला, प्लास्टिक बोतल फेंक रहें हैं यहाँ तक कि कई नाले सीधे गंगा में ही गिर रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए हम ये नौकयान कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि वे कोननगर, चूँचुड़ा, शेवड़ाफूली, हुगलीघाट होते हुए बंडेल चर्च तक नौकायन करेंगें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  अमरनाथ यात्रा : जम्मू आधार शिविर से 6,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  हावड़ा में घटी दिल दहलाने वाली घटना, 10 दिनों से बेटी के शव के साथ रह रही थी मां
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *