काली दास पाण्डेय, मुम्बई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक कोरताला शिवा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवरा’ में अभिनेता सैफ अली खान ‘भैरा’ के किरदार में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। पिछले दिनों उनके जन्मदिन के अवसर पर जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके लुक को रिवील किया। आधिकारिक पोस्टर में सैफ अली खान शांत पानी और पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में खड़े नज़र आ रहे हैं।
निश्चित रूप से ‘देवरा’ प्रशंसकों के लिए एक बड़ा आश्चर्य बनकर सामने आया है। ‘देवरा’ से सैफ अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘देवरा’ का फर्स्ट लुक देखते ही देखते वायरल हो गया है।
फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज मुख्य रोल में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal