Pic Saffola Honey Logo

सुंदरबन दिवस पर सफोला हनी ने लॉन्च की नई पैकेजिंग

Kolkata Hindi News, कोलकाता : भारत के मशहूर और अग्रणी शहद ब्रांड्स में से एक मैरिको लिमिटेड का सफोला हनी सुंदरबन दिवस के अवसर पर अपने सफोला हनी एक्टिव को बिलकुल नए व आकर्षक पैकेजिंग में लॉन्च किया है। इस नए पैक के साथ, ब्रांड ने अपने अभियान के तहत एक इमर्सिव सीजीआई वीडियो को भी लॉन्च किया है।

यह आकर्षक वीडियो मुंबई स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और ऐतिहासिक रेलवे टर्मिनस छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को प्रदर्शित करता है, जो इसके लॉन्च को और अधिक भव्यता प्रदान करता है।  वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया, सफोला हनी लंबे समय से भारतीय घरों में भरोसे का नाम रहा है, जो अपनी शुद्धता के लिए मशहूर है।

नए अभियान का उद्देश्य नए सफोला हनी एक्टिव पैक के प्रति उत्साह और आकर्षण पैदा करना है, जो सुंदरबन सहित जंगलों और प्राचीन क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक और शुद्ध शहद के ब्रांड के वादे का प्रतीक है। ताजा पैकेजिंग के साथ, उपभोक्ता अब आकर्षक और नए प्रारूप में इसके एहसास का अनुभव कर सकते हैं।

Link to the CGI video: 

https://www.instagram.com/reel/C3UOEVcov3l/?igsh=MTJ2Ym83Z3VycHkzaA%3D%3D

Saffola Honey launches new packaging on Sundarban Day

नई रिफ्रेश पैकेजिंग के बारे में मैरिको लिमिटेड में इंडिया एंड फूड बिजनेस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वैभव भंचावत ने कहा, “हम सफोला हनी एक्टिव की ताजा पैकेजिंग को लेकर उत्साहित हैं। हम इसे  आकर्षक नए रूप में पेश कर रहे हैं जो हमारे शहद के लिए शुद्धता और प्राकृतिक सार का मिश्रण है और जिसमें सुंदरबन वन का शहद शामिल है। इस ताजगी का जश्न मनाने के लिए, हमने एक सीजीआई वीडियो को भी लॉन्च किया है, जो पैकेजिंग को नया स्वरूप देते हुए सुंदरबन से आपकी मेज तक सफोला हनी एक्टिव की यात्रा को दिखाता है। यह एक आकर्षक विजुअल ट्रीट है, जो नई व रिफ्रेश पैकेजिंग को नया आकार देते हुए शहद के असाधारण अनुभव  को सामने लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

सुंदरबन वन शहद से बना सफोला शहद, अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है। जैसे ही उपभोक्ता नई पैकेजिंग देखते हैं, उनमें उसी बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता को लेकर भरोसा जग जाता है। यह कैंपेन सीधे प्रकृति की गोद से शुद्ध शहद अनुभव को आप तक पहुंचाने के लिए सफोला जारी प्रतिबद्धता को बताता है।

यह भी पढ़ें:  बजट में विकास और आर्थिक सुधार को संतुलित करने का प्रयास : सीतारमण

हमारे सफोला हनी एक्टिव के लिए नई डिजाइन की गई पैकेजिंग को हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर सहित विभिन्न बाजारों में पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यह एमेजॉन और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों जैसे विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के माध्यम पर भी उपलब्ध होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  इस मॉनसून में मुंहासों को कहें 'ना'!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *