Cycle

कलकत्ता से बांग्लादेश तक सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन

कोलकाता। महानगर के लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 B-2 ज़िला गवर्नर लॉयन कनक दुगड के अथक प्रयास एवं स्नेहालय के सौजन्य से कलकत्ता से बांग्लादेश तक सद्भावना साइकल रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के चेयरमैन लॉयन प्रकाश मुन्दड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रैली गुरुवार यानी 14 सितंबर  को शाम 6 बजे लायंस देश प्रिय पार्क से रवाना होगी, जो पश्चिम बंगाल के कल्याणी, कृष्णानगर बहरामपुर, जंगीपुर, फरक्का, मालदा होते हुए 3 अक्टूबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुँचेगी।

वहां उनके भव्य स्वागत के लिए लायंस क्लब के सदस्य एवं बांग्लादेश के कई अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस रैली में इसमें 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे जबकि 40 सदस्य सोना साइकिल द्वारा बारी बारी से रवाना होंगे। बता दें कि यह पहला मौका है जब दो राष्ट्रों के मध्य सदभावना रैली का आयोजन होने जा रहा है।

IMG-20230913-WA0031लायंस ज़िला द्वारा उठाया गया कदम अत्यंत प्रशंसनीय है। रैली को सफल बनाने के लिये सोना साइकिल (Sona Cycle) के मालिक सुरेश जी गुप्ता जिला, गवर्नर लायन कनक दुगड, सचिव नितिन अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम, लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट के अध्यक्ष लायन नागेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें || आगामी घरेलू सीजन में मध्य प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं हनुमा विहारी

इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट 322 B-2  से हावड़ा ग्रेटर, आस्तित्व, बहरामपुर, फरक्का, प्रेरणा, टॉलीगंज, वेस्ट श्रद्धा शबरी, हिन्दुस्तान पार्क, काकुरगाछी, कैंटेनियल मोक्ष, पार्क स्ट्रीट, रेजेन्सी, आर्ट एंड कल्चर एवं डिस्ट्रिक्ट 322 B-1 से रानाघाट वेस्ट, कृष्णानगर संपर्क, कृष्णानगर, नदिया धुबुलिया और प्लासी का अहम योगदान रहा।

IMG-20230913-WA0030

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Kolkata Durga Puja 2020 : 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरा करने का निर्देश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 7 =