मुंबई। Tendulkar Corona Positive : पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। तेंदुलकर ने कहा, “मैं खुद का परीक्षण कराता रहा हूं और कोविड को दूर रखने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहा हूं।” “हालांकि, मैं हल्के लक्षणों के बाद आज जांच में पॉजिटिव निकला हूं। घर में अन्य सभी जांच में कोविड नेगेटिव पाए गए हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। “तेंदुलकर ने कहा, “मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझे और देश भर में कई अन्य लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं। आप सभी अपना ख्याल रखें।”
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal