
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म 2 एक्स.एल में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करते नजर आयेंगे। अक्षय कुमार ने फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म भी साइन कर ली है। फिल्म का नाम 2 एक्स.एल होगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार निभाती नजर आयेंगी। इस फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिलम 2 एक्स. एल. के लिए अक्षय कुमार अपना लुक चेंज करेंगे। यह फिल्म एक मोटे व्यक्ति की कहानी होगी। अक्षय कुमार मेकअप की मदद से मोटे व्यक्ति का रूप धारण करेंगे और फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।