रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को बर्थ एनिवर्सरी किया याद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद किया है। रिया ने अपने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। रिया ने इन फोटोज के साथ एक छोटा सा कैप्शन भी दिया है। मे

कैप्शन में उन्होंने इनफाइनाइट का इमोजी और उसके साथ में प्लस वन लिखा है। इसका मतलब है कि सुशांत आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आत्मा आज भी हम सभी के बीच में है।वहीं दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया डांस वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ठुमके लगा रही हैं।इस वीडियो में शिल्पा ने गार्डन में सुपरहिट गाना ‘टम टम’ पर मस्तमौला अंदाज में डांस किया है। शिल्पा ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चांस पे डांस।’ उनके इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *