
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है। ड्रग्स केस में मुंबई की सेशंस कोर्ट ने रिया की जमानत खारिज कर दी है। सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी 6 आरोपियों में रिया, शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार शामिल हैं।
रिया के वकील जा सकते है हाईकोर्ट
रिया चक्रवर्ती और बाकी सभी आरोपियों के वकील जमानत के लिए अब हाईकोर्ट जायेगे। मुंबई कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलते ही रिया के वकील सतीश मानशिंदे हाई कोर्ट में जमानत की याचिका दायर करेंगे। बता दें कि इससे पहले रिया ने जब बेल की अर्जी दी थी तब भी कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।