Rain

बंगाल में बारिश से नदियां उफान पर, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सरकार ने तटीय क्षेत्रों के लोगों के लिए कुछ स्थानों पर शिविर स्थापित किए हैं। अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के अनुसार कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस है। यह लगभग सामान्य है। पिछले 24 घंटे में 3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। तटीय क्षेत्रों में रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

हावड़ा,  हुगली,  उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया,  बांकुड़ा समेत उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। प्रशासन लगातार इसपर नजरें लगाए हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *