Religion is being made a political weapon: Rahul Gandhi

धर्म को बनाया जा रहा राजनीतिक हथियार : राहुल गांंधी

Rahul Gandhi Bharat jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और महाराष्ट्र में इसकी समाप्ति होगी। यात्रा का आज तीसरा दिन है और मणिपुर से रवाना हुई यह यात्रा मंगलवार को नागालैंड पहुंच गई है। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में पहुंचने पर राहुल गांधी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।

राहुल गांधी ने कोहिमा में वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने नगालैंड के कोहिमा में मीडिया से बात भी की। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी।

इसके बाद हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए। हमने पूर्व से पश्चिम तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने पर मुझे इस बात की खुशी हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग भी कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा कामयाब रही है।

यह भी पढ़ें:  पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने व गोरखपुर प्रथम आगमन पर हुआ भोजन वितरण

बीजेपी का नफरत भरा हिंसा का मॉडल अन्याय का मॉडल है। अन्याय से नफरत बढ़ रही है और उसके जरिए बीजेपी की कोशिश कुछ लोगों को देश की संपत्ति देने की कोशिश कर रही है। हिंसा के बाद भी पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर जाने की परवाह तक नहीं की और यह शर्मनाक है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने नागालैंड से भी कुछ वादे किए थे वो भी पूरा नहीं हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  'धोखाधड़ी' के आरोपों पर अदानी ने दी सफाई
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *