Playful couple in bed relation

नियमित सम्भोग से स्वस्थ रहता है शरीर, मजबूत होता है मैटाबॉलिज्म

वेब डेस्क, कोलकाता। शारीरिक सम्बन्ध से आत्मिक सन्तुष्टी मिलती है। शारीरिक सम्बन्ध हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। संभोग से दूरी मत बनाइए। यदि आप युवा हैं अर्थात् आपकी उम्र 30 से 40 वर्ष है तो आपको सप्ताह में नियमित रूप से दो बार सम्भोग करना चाहिए। शारीरिक सम्बन्धों के वक्त हमारे शरीर से डीएचईए नामक हार्मोन निकलता है जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है, त्वचा में निखार आता है, आत्मिक सन्तुष्टी का अहसास होता है। अपने पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि सम्भोग से हमें क्या-क्या फायदे हैं—

मैटाबॉलिज्म को करता है बेहतर
रिसर्च से पता चला है कि सम्भोग से शरीर में न्यूट्रिएंट्स प्राप्त करने की क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे मैटाबॉलिज़्म बेहतर होता है। मैटाबॉलिज्म के बेहतर होने आपके बालों में चमक आने के साथ-साथ बाल काले और घने भी होते हैं।

कैंसर से होता है बचाव
पुरुषों में इजैक्युलेशन प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है जबकि महिलाओं को इजैक्युलेशन सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। सेक्स के बाद ऑर्गेजम तक पहुंचने की प्रक्रिया महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

तनाव
तनाव अक्सर लोगों को अपना शिकार बना लेता है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है सम्भोग। सेक्शुअल इंटरकोर्स आपको तनाव और डिप्रेशन से बचाता है क्योंकि सम्भोग करने से ऑक्सीटॉसिन रिलीज होते हैं जो तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं।

इम्यून सिस्टम
कमजोर इम्यून सिस्टम होने से बीमारियों से पीड़ित होने का खतरा बढ़ जाता है। अपने इम्यून सिस्टम को बिना किसी साइड इफेक्ट के बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है सम्भोग।सम्भोग के दौरान शरीर से डीएचईए नामक हॉर्मोंस निकलता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें:  विश्व स्तनपान सप्ताह पर जन-जागरूकता

relation sex1

दिल की बीमारी
दिल की बीमारी भारतीयों में बहुत आम है। लेकिन सम्भोग से दिल की बीमारी से बचा सकता है। नियमित रूप से सम्भोग करने वालों में दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

वर्कआउट
सम्भोग करने के बाद आप पसीने से तरबतर हो जाते हैं। आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। आपकी मांसपेशियों में सम्भोग के बाद हल्का दर्द होता है। कमोबेश यही स्थिति जिम में वर्कआउट के बाद होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि सम्भोग एक तरह का व्यायाम है जिससे आपका वजन घटता है और शरीर खूबसूरत बनता है।

दर्द से मुक्ति
सम्भोग दर्द का प्राकृतिक इलाज है। सम्भोग करने से शरीर से ऑक्सीटॉसिन निकलता है, जो दर्द को कम करता है। इसलिए सेक्स करने से सरदर्द से छुटकारा मिल जाता है और दर्द से आपको मुक्ति मिलती है।

हेल्थी स्किन
डीएचएक नामक हॉर्मोंस एक ऐसा कंपाउंड है जो शरीर में ऑर्गेजम के दौरान रिलीज होता है। यह कंपाउंड स्किन को बेहतर बनाने, मुंहासे से लड़ाई करने और स्किन की चमक बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है।

कैविटीज से सुरक्षा
सीमेन में जिंक और कैल्सियम होते हैं। सेक्शुअल ऐक्ट के दौरान सीमेन के मिनिरल्स को शरीर अवशोषित कर लेता है, जो कैविटीज से सुरक्षा में काम आता है।

यह भी पढ़ें:  दीदी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुई पूजा अर्चना

झुर्रियों को कम करता है
आपके चेहरे की झुर्रियो को कम करने के लिए भी संभोग लाभदायक है। संभोग से आपकी बॉडी में कॉलेजन हॉर्मोन्स का बढ़ाव होता है, जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। इसके बढ़ने से झुर्रियों से छुटकारा मिल जाता है।

Relationship health

अच्छी नींद
सेक्स नींद बढ़ाता है और ऑक्सीटोसिन रिलीज करता है, जिससे नींद आने लगती है। यही कारण है कि सेक्स के तुरंत बाद पुरुष सो जाते हैं।

ब्लैकहेड्स से छुटकारा
त्वचा में गन्दगी होने से ब्लैकहेड्स की परेशानी से गुजरना पड़ता है, जो की देखने में भद्दे लगते हैं औऱ हमारी स्किन का ग्लो भी फीका पड जाता है। संभोग के दौरान पसीने से हमारी स्किन में मौजूद गन्दगी भी बाहर निकल जाती है जिससे हमारी त्वचा में निखार पैदा होता है।

बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर
हमारी बॉडी में मौजूद टोक्सिन को ख़त्म करने के लिए सम्बन्ध बनाना लाभदायक है, जिससे हमारी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और यह ऑक्सीजन सप्लाई करने में भी सहायक होता है।

नोट: आलेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  डाबर च्यवनप्राश ने लॉन्च किया इम्यून इंडिया कैंपेन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *