रिषड़ा में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तनाव

Kolkata Hindi News, कोलकाता। हुगली : हुगली जिले के रिषड़ा नगर पालिका के सात नंबर वार्ड के गोसाई बागान इलाके में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार रात एक युवक पर उसके घर के पास ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके सनसनी फैल गई।

घटना की खबर सुनकर युवक के परिवार के लोग मौके पर दौड़े खून से लथपथ युवक को श्रीरमापुर वाल्श अस्पताल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया।

घायल युवक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उसका इलाज एसके अस्पताल में चल रहा है। गोलियां निकल गई हैं। युवक की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का नाम दीपक जायसवाल (24) है। वह हेस्टिंग्स जूट मिल में कार्यरत है। घटना की खबर सुनकर रिषड़ा नगर पालिका के चेयरमैन और स्थानीय पार्षद विजय सागर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है किसी पुरानी या आपसी रंजिश के कारण युवक को गोली मारी गई है।

घायल युवक की बहन सुनीता ने बताया कि दीपक नाइट ड्यूटी करके गुरुवार को सोया था। उठने के बाद वह साह विद्यालय के पास शौच करने गया था तभी उसे गोली मारी गई।

सुनीता की बहन ने कहा की गोली लगने के बाद दीपक को स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचाने को तैयार नहीं थे। परिवार के लोगों ने ही किसी तरह दीपक को श्रीरामपुर वाल्श से अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को गोल दो गोलियां लगी हैं। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *