Girls

बंगाल के दीघा में घूमने गई महिला से दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

  •  समुद्र तटीय शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे हैं सवाल

Kolkata Hindi News, दीघा ( पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के दीघा में एक पर्यटक महिला के साथ लूटपाट और बलात्कार की घटना सामने आयी है, जिससे जिले की  पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर भी प्रश्न उठ रहे है।

जानकारी के अनुसार, दीघा में एक महिला अपने पार्टनर के साथ घूमने आई थी। बदमाशों का एक समूह उन्हें होटल का कमरा दिखाने के नाम पर अपने साथ ले गए। अपराधियों के साथ एक बाइक पर महिला पर्यटक पर थी, जबकि दूसरे बाइक पर उसका पार्टनर था।

अपराधियों ने एक खाली जगह पर बाइक रोक दी और जबरन उनके पैसे और सामान लूटने लगे। महिला ने जो सोने  के गहने पहने थे उसे भी उतरवा लिया। आरोप है कि इसके बाद अपराधी पर्यटक महिला का जबरन चेहरा ढंककर उसे एक सुनसान जगह पर खींच कर ले गए। Rape of a woman who had gone for a walk in Digha, Bengal, arrestedइधर, युवक को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पीटाई  की। महिला को घसीटकर जंगल में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

बाद में महिल ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। वहीं इस घटना को लेकर समुद्र तटीय शहर दीघा में काफी उत्तेजना फैल गई है। दुष्कर्म पीड़ित महिला पर्यटक का घर पूर्वी मेदिनीपुर जिले में है।

महिला की लिखित शिकायत के आधार पर दीघा थाने की पुलिस ने रात में छापेमारी कर दीघा के पास रतनपुर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बाकी दे अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की टेस्ट परीक्षा में फेल छात्राओं ने किया प्रदर्शन

समुद्र तटीय शहर में इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  #Bengal : आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत, 7 घायल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *