IMG 20230328 WA0000

राम नवमी 2023 : जीवन को खुशियों से भर देंगे राम नवमी के 10 अचूक उपाय

वाराणसी। इस वर्ष रामनवमी पर्व 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि तथा गुरुपुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन निम्न उपाय आजमाने से जीवन में खुशियां आती है। आइए जानते हैं 10 अचूक उपाय-
1. इस दिन १ कटोरी में पानी लेकर रामरक्षा मंत्र
‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’
का 108 बार जाप करें। फिर घर के सभी कोने में उस जल का छिड़काव कर दें। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
2. दांपत्य जीवन में दूरियां कम करके प्रेम बढ़ाने के लिए महिला इस दिन खीर बनाकर उसे रात्रि में चन्द्रमा की रोशनी में एक घंटे तक रखने के बाद वह खीर दोनों मिलकर खा लें।
3. राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के मंदिर में या उनके चित्र के सामने 3 बार अलग-अलग समय पर
श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन…,
का पाठ करें। ऐसा करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें:  दाम्पत्य कलह तनाव या मधुरता योग- जन्मपत्री बता देंगी

4. रामनवमी पर प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान जी का गुणगान करें और हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें। इससे जातक पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
5. राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे सभी तरह के सकंट दूर होकर आपकी रक्षा होगी।
6. राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के पूजन के समय राम नाम का जप जरूर करें। इससे जीवन में सुख एवं खुशहाली आएगी।
7. राम नवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना या कराना अत्यंत ही शुभ माना गया है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे दु:ख दूर हो जाते हैं।

8. रामनवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने या कराने से जीवन में मंगल ही मंगल होता है या सिर्फ
“मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहुसु दसरथ अजिर बिहारी”
चौपाई का सम्पुट लगाकर पाठ करें। (चौपाई का अरद्धांश रामचरित मानस के पाठ के हर दोहे के पहले और बाद में पाठ किया जाता है तो उस अर्द्ध अंश को सम्पुट कहते हैं)
9. इस दिन रामचंद्र की स्तुति करने से प्रभु प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
10. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो रामनवमी के दिन रामाष्टक का पाठ विधि पूर्वक करें। इससे अचानक धन की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:  गीता के 18 अध्यायों का संक्षेप में हिंदी सारांश!
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवग्य
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  संकष्टी चतुर्थी व्रत आज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =