बंगाल के अगले डीजीपी बने राजीव कुमार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुलिस के नए डीजीपी चर्चित आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को बनाया गया है। राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है। वर्तमान डीजीपी मनोज मालवीय का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया है। एक समय कोलकाता के पुलिस कमिश्नर रहे राजीव कुमार विवादों में रहे हैं। उनपर सारदा मामले में साक्ष्यों को मिटाने का आरोप है।

अब जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें राज्य पुलिस के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया है तो सवाल खड़े हो रहे हैं।राजीव फिलहाल सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव के पद पर हैं। बुधवार को एक सरकारी अधिसूचना में राजीव कुमार की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही वर्तमान डीजी मनोज मालवीय को राज्य पुलिस का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2019 में राजीव कुमार के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। कमिश्नर के सुरक्षा गार्डों ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। इस घटना में मुख्यमंत्री खुद राजीव कुमार के लिये धरने पर बैठ गई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *