Bharat Jodo nyay yatra

बंगाल पहुंची राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”

  • बशीरहाट में राहुल गांधी ने जनता को किया संबोधित

Kolkata Hindi News, कूचबिहार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। कूचबिहार संलग्न असम-बांग्ला सीमा से सटे, बशीरहाट में राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में एक मंच का निर्माण किया गया था। राहुल गांधी ने इस मंच से जनता को सम्बोधित किया।

राहुल गांधी बशीरहाट कार्यक्रम के बाद कूचबिहार के लिए रवाना हो गए। वैसे तो राहुल गांधी के कूचबिहार जिले में कई कार्यक्रम हैं, लेकिन बशीरहाट के कार्यक्रम को छोड़कर उन्होंने कोई कार्यक्रम नहीं किया है।

राहुल गांधी को लेकर कूचबिहारके मां भवानी पथ से एक रैली निकाला जाना था लेकिन उन्होंने उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया और वहां से होकर सीधे निकल गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *