RSS के गढ़ नागपुर में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है

Hain Taiyar Hum Congress Rally, नागपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने नागपुर में विशाल रैली का आयोजन किया। दरअसल कांग्रेस के 139वें स्थापन दिवस के अवसर पर इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नाम ‘हैं तैयार हम’ रखा गया है। यहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जी की कर्मभूमि में आकर खुशी हुई।

‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, लोगों को लगता है कि यह राजनैतिक लड़ाई है, जो सही है लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है। बहुत सारी पार्टियां NDA और INDIA गठबंधन में है लेकिन लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले एक बीजेपी का सांसद मुझे लोकसभा में मिला। बहुत सारे लोग पहले कांग्रेस में थे। ये भी था। ये मुझे छुप के मिला, क्योंकि उसे बात करनी थी। उसके चेहरे पर टेंशन थी। उसने कहा कि बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता। शरीर बीजेपी में लेकिन दिल कांग्रेस में है।

संबंधित खबरें || जरूर पढ़े...

https://kolkatahindinews.com/demo/rahul-gandhi-will-set-out-on-manipur-to-mumbai-bharat-nyay-yatra-from-january-14/

राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है वही करना पड़ता है। राजा पहले आदेश देते थे, वैसे चल रहा है। बीजेपी में कोई चॉइस नहीं होती है। हमारे नाना पटोले ने किसानों को लेकर मोदीजी से सवाल पूछा। मोदी को सवाल अच्छा नहीं लगा पटोले आउट हुए बीजेपी से।’

कांग्रेस पार्टी में आवाज नीचे स्तर से आती है। हमारा कोई छोटा कार्यकर्ता किसी भी नेता को टोक सकता है। मुझ से भी सवाल पूछते है, फिर मैं उनको कारण बताता हूं। मैं उनकी सुनता हूं। भले सहमत न हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *