बंगाल में राज चल रहा है प्रमोटर्स राज : दिलीप घोष

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने गुरुवार सुबह न्यूटाउन इकोपार्क में पत्रकारों से बात करते हुए अवैध निर्माण को लेकर राज्य की तृणमूल सरकार,  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और फिरहाद हाकिम पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि गार्डन रिच, अज़हर मोल्ला बागान में घनी बस्ती के बीच अवैध निर्माण होता रहा और नगर निगम को खबर भी नहीं लगी,  यह कैसे हो सकता है। उन्होंने ने क्या पांच तल्ला बिल्डिंग दिखाई नहीं दी।

हकीकत तो यह है कि सिर्फ कोलकाता नगर निगम इलाके में ही नहीं पूरे राज्य में अवैध निर्माण चल रहा है।  बंगाल में  प्रमोटर्स राज  चल रहा है, जिसके कारण आम लोगों की जान जा रही है।

प्रमोटर्स राज   राज के विषय में प्रशासन को पता है, लेकिन करवाई नहीं हो रही है, इसका कारण है कि पूरे राज्य में लूट चल रही है। नेता  प्रमोटर्स से पैसे ले रहे है और  अवैध निर्माण चल रहा है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *