Durga Puja Carnival

कोलकाता के रेड रोड पर आज निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में 10 दिनों तक दशहरा के दौरान हुई देवी दुर्गा की भव्य आराधना के दौरान भी अगर किसी ने राज्य की शानदार पूजा प्रतिमाओं, बेहतरीन पंडालों और थीम को नहीं देखा है तो उनके लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। हर साल की तरह इस साल भी आगामी शुक्रवार को कोलकाता के राजपथ यानी रेड रोड पर दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जानी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसमें शामिल होंगी।

दुर्गा पूजा से पहले स्पेन सफर के दौरान वह चोटिल हो गई थीं, जिसकी वजह से डॉक्टरों की सलाह पर वह घर में ही विश्राम कर रही थीं। वह दुर्गा पूजा के उद्घाटन के दौरान भी घर से बाहर नहीं निकली हैं और वर्चुअल जरिए से ही पूजा का उद्घाटन किया था। हालांकि रेड रोड पर 27 अक्टूबर को होने वाली शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। इसमें न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया से विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

कोलकाता में मौजूद विभिन्न देशों के राजदूतों को भी इस शोभायात्रा में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। बुधवार को विजयदशमी बीतने के बाद से ही रेड रोड पर इन पूजा आयोजनों की शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य लोक निर्माण विभाग की ओर से रेड रोड पर प्रतिमा को एकत्रित करने उनकी सुरक्षित शोभायात्रा और लोगों के बैठने की व्यवस्थाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें:  नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य भूषण सम्मान से प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा अलंकृत

इसमें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सम्मानित किए गए 100 पूजा कमेटियों को अपने विशेष आयोजन के साथ शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को सुबह 11 से 12 के बीच सभी पूजा आयोजनों को अपनी-अपनी पूजा की विशेषताओं के साथ रेड रोड पहुंचने को कह दिया गया है। एक पूजा कमेटी की शोभायात्रा में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। पू

जा आयोजकों की ओर से अमूमन मुख्यमंत्री के लिए कुछ ना कुछ उपहार लाया जाता है लेकिन इस बार ऐसा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शाम 4:30 बजे से शोभा यात्रा की शुरुआत होगी और हेस्टिंग्स की ओर से पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूजा कमेटी अपनी शोभा यात्राओं को लेकर रेड रोड पहुंचेंगी।

यहां से प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद ईडन गार्डन होते हुए गंगा घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछले साल करीब डेढ़ हजार लोगों के बैठने के लिए रेड रोड पर अस्थाई व्यवस्था की गई थी। इस बार भी कमोबेश इतने ही लोगों के लिए व्यवस्थाएं हुई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मालदा में दिखा आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Saradha Chit fund : कलाकार शुभप्रसन्न ईडी के सामने पेश हुए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *