Gangasagar

फेरी सेवाएं बंद होने से गंगासागर तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ी

Kolkata Hindi News, कोलकता। फेरी यानी, नौकायन और पानी जहाज सेवाएं बंद होने से एक बार फिर तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और और घने कोहरे के कारण भेसेल परिसेव (पानी जहाज) सेवाएँ बंद हैं।

मुख्य रूप से दृश्यता की कमी के कारण पानी जहाज सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। जहाज सेवा बंद होने से गंगासागर से घर जाने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गंगासागर आये लाखों लाख तीर्थयात्री घर लौटने के इंतजार में गंगासागर में कचुबेरिया वेसल घाट पर खड़े है।

पोत प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, दृश्यता साफ होने पर सामान्य नौकायन सेवाएं फिर से शुरू करना संभव होगा। घने कोहरे के कारण जहाजों का परिचालन असामान्य है, अथवा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *